रायपुर: राज्यपाल रमेश बैस ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।रमेश बैस ने अपने शोक संदेश में कहा है कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन का समाचार दु:खद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।