रायपुर डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से प्रियंका गांधी वाड्रा होम आइसोलेशन पर चली गईं हैं। इसके साथ ही उन्हें अपना असम में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा। हालांकि प्रियंका ने यह कदम पति राबर्ट वाड्रा के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उठाया है। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं वीडियो शेयर कर दी।