
रायपुर bkb डैस्क:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद में वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. जेएल गुहा की सेवानिवृत्त पर विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. जेएल गुहा थे।विशिष्ट अतिथि के रुप में मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर ,जिला पंचायत सभापति तारिणी चंद्राकर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ,शाला विकास समिति के नए अध्यक्ष अशोक साहू ,नगर पंचायत सभापति मनीष साहू,पार्षद उत्तम साहू,जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या कश्यप, श्रीमती हेमलता साहू, सुश्री एलिस चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,महामंत्री चंद्रप्रकाश देवांगन ,लेखराम साहू ,सन्तोष प्रजापति सहित सम्मानीय अतिथि गणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।सेवानिवृत्त हो रहे गुहा जी के सम्मान में नीलम चंद्राकर ने कहा कि उनका सेवाकाल बहुत ही सराहनीय रहा है।वे बच्चों के प्रति सदा समर्पित रहे है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी गुहा जी के अब तक सफर को अविस्मरणीय व प्रेरणा मयी बताया।