रात भर पेड़ पर बैठा रहा शख्स, पुलिस करती रही घंटों इंतजार

रायपुर bkb डेस्क:एक शख्स पेड़ पर बैठा रहा और पुलिस उसका घंटों इंतजार करती रही। इस शख्स ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए यह उपाय किया। यह मामला अमेरिका से सामने आया है। शख्स पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने और मां को धमकाने के आरोप लगाए गए थे। द सन यूके की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे से ज्यादा वक्त तक शख्स पेड़ पर ही चढ़ा रहा। इस दौरान पुलिस वालों ने उससे कई बार नीचे उतरने की अपील की। लेकिन, शख्स है कि नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा था। यह मामला न्यूयॉर्क का है जहां अपनी मां को धमकी देने के आरोप में पुलिस एक 44 साल के एक शख्स को पकडऩे के लिए उसके घर गई थी। पुलिस को शिकायत मिली थी कि उसे एक हफ्ते पहले 50 साल की अपनी प्रेमिका को पीटा भी था। जब पुलिस अधिकारी आरोपी व्यक्ति को पकडऩे पहुंचे तो वह अपने घर की छत पर चढ़ गया। यहां से वह छत के पास वाले 30 फुट लंबे पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़ते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार रात तक आरोपी व्यक्ति पेड़ पर ही चढ़ा रहा। पुलिस ने उसे उतारने की सारी कोशिशें की जो नाकाम रही।

baatkibaat

Read Previous

छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ ने किया जनसम्पर्क अधिकारी संघ की मांगों का किया समर्थन

Read Next

राज्य में एक और ’टायगर रिजर्व’ की स्थापना के लिए भारत सरकार से मिली मंजूरी