रायपुरडेस्क:खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव का बिगुल फूंका। मंत्री अमरजीत भगत ने सबसे पहले कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगे प्रचार की रूप रेखा तैयार की और बूथ स्तर पर जानकारी भी ली।उन्होंने ज़मीनी स्तर पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर आगे के कार्यक्रम की चर्चा की। ब्यौवरा विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने बीच मंत्री अमरजीत भगत को देखकर ऊर्जा से भर गए। पहले तो उन्होंने मंत्री भगत का गर्मजोशी साथ स्वागत किया, फिर उत्साह से उनके साथ चुनाव प्रचार में जुट गये। मंत्री अमरजीत भगत ने राजगढ़ जिले के ब्यौवरा विधानसभा में जाकर चुनावी रैली में हिस्सा लिया।