जिस भगवा झंडे की वजह से विवाद हुआ था, उसे मैंने वापस लगवा दिया’ सीएम बघेल के साथ बैठक के बाद बोले मंत्री अकबर

रायपुर bkb डेस्क:कवर्धा में दो गुटों के बीच हुए विवाद को लेकर आज सीएम भूपेश बघेल ने अहम बैठक ली। बैठक के दौरान कवर्धा में हुई घटना को लेकर लंबा मंथन हुआ। बैठक में स्थानीय विधायक और प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद रहे। बैठक के बाद मंत्री अकबर ने मीडिया से बात जानकारी दी है।मंत्री मोहम्मद अकबर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना प्रायोजित है। मामले में किसी एक विशेष वर्ग की गिरफ्तारी नहीं हुई है, वीडियो में दिख रहे लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पकड़े गए अधिकांश लोग दूसरे जिलों से हैं।उन्होंने आगे कहा कि जिस भगवा झंडे को लेकर विवाद हुआ, उसी झंडे को मैंने दोबारा लगवा दिया है। भाजपा के आरोपों पर मंत्री अकबर ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा अपने अस्तित्व बचाने में लगी हुई है।

baatkibaat

Read Previous

रायपुर में पिंक के बाद 18 जगहों पर बनेंगे स्मार्ट टॉयलेट

Read Next

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा को उनकी 99 वीं जयन्ती पर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि अर्पित की