संविधान का अपमान कर रही बीजेपी और राज्यपाल

रायपुर bkb डेस्क : छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे को लेकर चल रही खींचतान के बिच मुख्यमंत्री भूपेश ने ट्वीट किया है। आरक्षण को लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए बीजेपी और राज्यपाल पर हमला बोला है। इसके साथ ही भाजपा और राज्यपाल पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि, हम जनता के बीच ही जाएंगे और उनके ही बीच संविधान का अपमान कर रही राज्यपाल और बीजेपी के बारे में बताएंगे। हमें संविधान और लोकतंत्र पर अटूट भरोसा है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है।राज्यपाल के लिए मंत्रिमंडल की सलाह मानना बाध्यकारी है पर अफसोस है कि वे इस संवैधानिक व्यवस्था को भी नहीं मान रही हैं। राज्यपाल अगर जनता की प्रतिनिधि विधानसभा की राय भी नहीं मानतीं तो यह भी असंवैधानिक है।

baatkibaat

Read Previous

स्कूल में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Read Next

सीएम भूपेश ने दी बधाई