बयानों पर पलटवार

रायपुर bkb डेस्क : भूपेश बघेल ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास कार्यों के बारे में चर्चा की।गृहमंत्री शाह से मुलाकात के बाद सीएम भूपेश बघेल मीडिया से बात करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को 2024 में 10 साल पूरे होंगे। महंगाई बेरोजगारी से सब त्रस्त हैं। जो वादे केंद्र सरकार ने किए थे, रोजगार की बात है, लोगों को कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। लोग महंगाई से परेशान हैं। हम 2023 भी जीतेंगे और 2024 में सभी लोकसभा सीटें जीतेंगे।कांग्रेस ने 4 साल क्या काम किया? अमित शाह के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, जनता को मालूम है 4 साल में कांग्रेस ने क्या काम किया। कांग्रेस भेंट मुलाकात कार्यक्रम भी कर रही है। जनता को सभी योजनाओं का लाभ मिला है। जनता खुद बता रही है। दिल्ली के लोग जानना चाहे तो जनता से पूछ ले उनको क्या क्या लाभ मिल रहा है।

baatkibaat

Read Previous

स्काई वॉक से मूणत बेनकाब

Read Next

मुख्यमंत्री बघेल ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात