
रायपुर bkb डेस्क : केशकाल विधायक संतराम नेताम विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केशकाल पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। विधायक संतराम नेताम उत्कृष्ट विधायक के तौर पर लगातार दूसरी बार चयनित भी हुए है।केशकाल में रविवार को लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह आतिशबाजी होती रही। वहीं, लोग इस दौरान पारम्परिक लोक नृत्य के साथ थिरकते हुए नजर आए।