आसमान में दिखेगा आज अनोखा नजारा, मंगल,चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी होंगे एक लाइन पर

रायपुर bkb डेस्क : आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। हमारी पृथ्वी मंगल और सूर्य के बीच होगी। एक घंटे के लिए चांद भी इस लाइन में आ जाएगा। इस वजह से मंगल पूरी तरह से चांद के पीछे छिप जाएगा। हालांकि, यह पूरा इवेंट उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्सों और उत्तरी अमेरिका और यूरोप समेत खाड़ी देशों से देखा जा सकेगा।भारत में लाल ग्रह खूब चमकता हुआ नजर आएगा, लेकिन वह चांद के पीछे नहीं छिपता। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय देश में सुबह होगी। भारतीय समय के मुताबिक ये इवेंट सुबह करीब 10.30 बजे होगा.आज हो रही खगोलीय घटना को मंगल वियोग कहा जाता है। इसमें मंगल और सूर्य हमारे ग्रह के विपरीत दिशा में आ जाते हैं। ऐसे में मंगल सामान्य से ज्यादा चमकीला और बड़ा दिखाई देता है। इसकी चमक माइनस 1.9 मैग्नीट्यूड तक बढ़ जाएगी। यह घटना हर 26 महीने में एक बार होती है। यानी अब मंगल का अगला विरोध जनवरी 2025 में होगा।

baatkibaat

Read Previous

भूपेश बघेल ने सरायपाली में अपर कलेक्टर कार्यालय खोलने की घोषणा की।

Read Next

मददगार साबित हो रहा आई डी टी आर